Breaking News झाँसी

झाँसी:वार्ड 46 में ‘आप’ की कमेटी गठित ।

निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियां जोरों पर।

     झांसी। महानगर संगठन विस्तार के क्रम में आज वार्ड नंबर 46 प्रेम गंज प्रथम में रघुवीर सिंह परिहार के निवास पर रायगंज कॉलोनी जर्मनी हॉस्पिटल के सामने झांसी में वार्ड की कमेटी गठन हेतु बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अरशद खान अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महासचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा जी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं महानगर झांसी के निकाय चुनाव प्रभारी आशीष तिवारी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज खान की उपस्थिति में वार्ड कमेटी गठित की गई।

   रघुवीर सिंह परिहार (बंटी) को वार्ड प्रभारी,राजीव कुमार को अध्यक्ष, सुनील कुमार विंसेंट को महासचिव, दिनेश शाक्य को उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष,श्रीमती उमा सिंह उपाध्यक्ष,विवेक सिंह परिहार को उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र अहिरवार को मीडिया प्रभारी,कौशल क्षत्रिय को सोशल मीडिया प्रभारी,विक्रम सभरवाल को सचिव,रतन चक्रवर्ती को सचिव,धीरज चौहान को सचिव, विकास सिंह परिहार को सचिव,तथा नारायण रायकवार को वार्ड सदस्य बनाया गया।
बैठक में श्री जनरल जनरल सिंह गामा सिंह विक्की सुमित कुमार पुष्पेंद्र गहलोत विवेक गोस्वामी अनिरुद्ध यादव शीतल आदि उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर अतिथियों ने नवनियुक्त वार्ड पदाधिकारियों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए निकाय चुनावों के संबंध में पार्टी की घोषणाओं के बारे में बताया तथा आशा जताई कि वार्ड समिति पार्टी की नीतियों तथा उद्देश्य को जन जन तक पहुंचा कर आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभायेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया तथा आभार वार्ड प्रभारी रघुवीर सिंह परिहार (बंटी) ने किया।